Yeshu Tu Meri Khatir Mara Hai येशु तू मेरी ख़ातिर मरा है

येशु तू मेरी ख़ातिर मरा है

मेरे लिए फिर से जी उठा है

खून से तेरे पाई है मैंने

अबदी शिफा मेरे नासरी

येशु तू मेरी…..

 

1. येशु तेरा सूली पे मरना

फक्त-ए-खुदा की मर्जी थी

जान लुटा कर तूने दिया है।

जीवन नया, मेरे नासरी

येशु तू मेरी…..

 

2. रौशन चेहरा येशु तेरा

खून से बिगड़ा जाता था

उस चेहरे का नूर जलाली

बरसा दे, मेरे नासरी

येशु तू मेरी…..

 

3. पथरीली राहों में चल कर

भारी सूली थामे रहा

मैं भी चलूँ अब, थाम के सूली

है जे दुआ, मेरे नासरी

येशु तू मेरी…..

Scroll to Top