मेरे यशु जी,
मेरे यशु जीने का सहारा तेरा नाम है।
मुझे दुनिया वालों से क्या काम है?
1. पापों की है ये दुनिया,
बस रिश्ते हैं बेगाने।
यहाँ कोई नहीं है अपना,
बस दुख के हैं अफसाने।
मेरे यशु जी,
सच्चा बस तेरा ही तो प्यार है।
मुझे दुनिया वालों से क्या काम है?
2. क्रूस पे तूने जान दे के
हर पाप से मुक्ति दिलाई।
तेरे वचनों ने ही प्रभु
नई राह है हमको दिखाई।
मेरे यीशु जी,
अब हाथ पकड़ लो हमारा।
मुझे दुनिया वालों से क्या काम है?
3. अंधेरे में जब भी था मैं,
तू रोशन बन आया।
मेरे हर एक जख्म पे तूने
मरहम लगाया।
मेरे यीशु जी,
तू ही तो मेरा चरवाहा है।
मुझे दुनिया वालों से क्या काम है?
Download aur Stuti Geete App
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.stutiGeete
