Har Tare Ko Nam Se Bulane Vala हर तारे को नाम से बुलाने वाला

1. हर तारे को नाम से बुलाने वाला
उन सब की गिनती रखने वाला
महान है प्रभु मेरा
गाऊंगा उसकी महिमा
 
2. सामर्थी है प्रभु मेरा
सीमा नहीं उसके ज्ञान की
घमंडियों को गिराने वाला
गिरे हुओं को उठाने वाला
 
3. बादलों को आकाश में भरने वाला
धरती पे वर्षा गिराने वाला
हर प्राणी को, पक्षी को
समय पे भोजन देने वाला
 
4. वो घोड़ों के बल को नहीं चाहता
ना मनुष्य की सामर्थ को मानता
वो चाहता उससे डरने वाले
उसकी करुणा पर आशा लगाने वाले
Scroll to Top