Aa Meri Beti Tu Aa Mere Bete आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटेBy barafsainath@gmail.com / May 5, 2026 तेरे गुनाहों को, आ माफ़ कर दूँ धोकर लहू से, आ साफ कर दूँ -2 उसके लहू की, सदा है यही सबसे ही कहता है, यीशु मसीह आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे आ भी जा ना आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे… चिंता न कर मैं, तेरे साथ हूँ -2 तू महसूस कर मैं, तेरे पास हूँ -2 आ तेरी मुश्किल को, आसान कर दूँ आ तेरे जीवन में, आनंद भर दूँ आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे… मत सोच पापी, गुनहगार हूँ मैं -2 दुखों में हूँ, बहुत लाचार हूँ मैं -2 आ तेरी मुश्किल को, आसान कर दूँ आ तेरे जीवन में, आनंद भर दूँ आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे… जल्दी से मेरी, पनाहों में आ तू -2 आ प्यार दूँ, मेरी बाहों में आ तू -2 तू जी सके, इसलिए मर गया मैं पापों की कीमत, अदा कर गया मैं आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे… मत भूल तेरा, सहारा हूँ मैं -2 हर गम में तेरा, किनारा हूँ मैं -2 तेरी लड़ाई को, मैं खुद लड़ूंगा तुझको उठाकर, खड़ा मैं करूँगा आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे…