Aa Meri Beti Tu Aa Mere Bete आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे

तेरे गुनाहों को, आ माफ़ कर दूँ
धोकर लहू से, आ साफ कर दूँ -2
उसके लहू की, सदा है यही
सबसे ही कहता है, यीशु मसीह
आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे
आ भी जा ना
आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे…
 
चिंता न कर मैं, तेरे साथ हूँ -2
तू महसूस कर मैं, तेरे पास हूँ -2
आ तेरी मुश्किल को, आसान कर दूँ
आ तेरे जीवन में, आनंद भर दूँ
आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे…
 
मत सोच पापी, गुनहगार हूँ मैं -2
दुखों में हूँ, बहुत लाचार हूँ मैं -2
आ तेरी मुश्किल को, आसान कर दूँ
आ तेरे जीवन में, आनंद भर दूँ
आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे…
 

जल्दी से मेरी, पनाहों में आ तू -2
आ प्यार दूँ, मेरी बाहों में आ तू -2
तू जी सके, इसलिए मर गया मैं
पापों की कीमत, अदा कर गया मैं
आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे…
 

मत भूल तेरा, सहारा हूँ मैं -2
हर गम में तेरा, किनारा हूँ मैं -2
तेरी लड़ाई को, मैं खुद लड़ूंगा
तुझको उठाकर, खड़ा मैं करूँगा
आ मेरी बेटी, तू आ मेरे बेटे…
 
 
Scroll to Top