Banke Stuti Aaya Hu Me Tere Pas Prabhu बनके स्तुति आया हूँ मैं तेरे पास प्रभुBy barafsainath@gmail.com / May 5, 2026 Chorus: क्रूस पर जान देकर, मुझको पहचान देकर प्यार ये ऐसा तूने मुझसे है किया भूलूँगा ना कभी मैं, तुझसे ही हूँ मसीह मैं जीवन ये मेरा तुझे अर्पण कर दिया बनके स्तुति आया हूँ मैं तेरे पास प्रभु हो क़ुबूल तुझको मेरी हर साँस येशु Verse 1: तुझमें ही मैं हूँ, मुझमें तू है मेरा जहान है बस तू ही, बस तू ही ऐसी सिताइश (प्रशंसा/स्तुति) बन जाऊँ तेरी तुझको क़ुबूल हो मेरी ज़िंदगी मेरा दिल प्रभु तेरा घर बने और मुझमें रहे बस तू ही Verse 2: एक माटी सा तेरे हाथों में सौंपता खुद को मैं हूँ हाँ प्रभु मर्ज़ी हो जैसी तेरी प्रभु जी मुझमें हो वैसा हाज़िर मैं हूँ जो तू कहे वो ही मैं करूँ ऐसा जीवन मेरा हो प्रभु